फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman died in biakunwa in inknown reason

बाईकुआं में महिला की संदिग्ध मौत

Wed, 18 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 18 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की जामनीवाला पंचायत के बाईकुआं गांव की निवासी एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि महिला लकड़ियां लेने जंगल गई थी। इस दौरान पेड़ से गिर कर घायल हो गई। स्थानीय महिलाओं ने जंगल में पड़े देखा था। इसके बाद एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बुधवार को 108 एंबुलेंस में जामनीवाला ग्राम पंचायत के बाईकुआं निवासी महिला तारों देवी(43) पत्नी धर्मपाल को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर राजीव चौहान ने महिला को मृत घोषित किया। मृतक महिला के शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे जिससे संदिग्ध मौत का कारण गिरना या फिर हार्टअटैक भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, गांव की महिलाओं ने कहा कि तारो देवी पत्नी धर्म पाल जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। इस दौरान पेड़ से गिर गई। जंगल की तरफ जा रही स्थानीय गांव की महिलाओं ने तारो देवी जंगल में अचेत अवस्था में पड़ी हुई देखी। इसकी सूचना महिला के पति को दे दी गई। एंबुलेंस में महिला को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed