{"_id":"581b40814f1c1bc03243766a","slug":"two-injured-in-raod-accident-near-batapul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातापुल के समीप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातापुल के समीप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में छात्रों ने फूंकी आरोपी की बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। हिट एंड रन मामले में बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ऊना निवासी राजेश शर्मा(36) पुत्र अमरनाथ व काजल(6) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। एनएच मार्ग पर बातापुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को हिट कर दिया जिससे बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन समेत आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाने में दे दी। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पांवटा के एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि सड़क हादसे के घायल राजेश शर्मा व काजल का उपचार किया जा रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
.........