फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two girls kidnaping from sangdah

संगडाह से दो नाबालिग बहनों का अपहरण

Wed, 13 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)। Updated Wed, 13 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

संगडाह (सिरमौर)। संगडाह थाना के अंतर्गत दो नाबालिग बहनों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़कियों के पिता ने इस संदर्भ में संगडाह थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पिता ने हरियाणा के एक युवक पर उसकी बेटियों को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को भी रवाना किया गया है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना में कहा है कि वह और उसकी पत्नी बेटे के इलाज के लिए संगडाह आए हुए थे। घर पर इसकी दो नाबालिग बेटियां थीं। शाम को जब वह घर लौटे तो बेटियां गायब थीं। उन्होंने बेटियों को अपने स्तर पर जगह-जगह तलाश किया। सगे संबंधियों से भी पूछताछ की लेकिन उनका कोई पता न चल सका।
विज्ञापन

नाबालिगों में एक की उम्र 16 जबकि एक की 17 साल बताई जा रही है। लड़कियों के पिता ने शक जताया है कि उसकी नाबालिग बेटियों को विजय पुत्र पाला राम निवासी गांव चिका रोड, अखबान पट्टी, जिला कैथल, हरियाणा बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसपी सौम्या साम्बशिवन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 363  व 366 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
----------------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed