{"_id":"56ec0a0f4f1c1b50248b4fcf","slug":"teacher-murder-in-ponta-case-not-solve-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड मामले की जांच में अभी और इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका हत्याकांड मामले की जांच में अभी और इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 18 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
कालका में रेप के बाद छात्रा की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका हत्याकांड गुत्थी सुलझाने को पुलिस पूरा जोर लगा रही है, लेकिन चार दिन बाद भी उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। वीरवार को पूरे दिन एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन पांवटा में डटी रहीं। मर्डर की जांच टीम में जुटी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिससे इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया जा सके और हत्यारों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच सकें।
विज्ञापन
हालांकि निर्मम हत्याकांड के पीछे मंशा का ही अभी तक पता नहीं चल पाया है। शिक्षिका की किसी से रंजिश, लूटपाट का इरादा या सामूहिक दुराचार के बाद हत्या की थ्योरी पर जांच केंद्रित बताई जा रही है। जांच टीम गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। हालांकि फोरेंसिक लैब जुन्गा से रिपोर्ट आने पर कई पहलुओं व आशंकाओं पर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विगत सोमवार, 14 मार्च को सुनीता नेगी की हत्या हो गई थी। उसके बाद से मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। वाई प्वाइंट चौक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा शिक्षिका के मोबाइल डिटेल खंगाल रही है जिससे अंतिम समय में लोकेशन का पता चल सकें। जहां पर शिक्षिका का शव पड़ा मिला, इसके आसपास आम का बाग, झाड़ियां व खेत हैं। इस स्थल के समीप नशेड़ियाें का भी गुप्त अड्डा रहता है। बाग में अकसर कार व बाइक खड़े रहते हैं। अब, बिगड़ैल नशेड़ियों के लूट के इरादे या सामूहिक दुराचार के बाद हत्या करने की थ्योरी पर पुलिस फोकस कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार प्रयास की पुष्टि होने के बाद, ही इस संदर्भ में जांच आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि जांच जारी है। टीम गहनता से जांच में जुटी है जिससे शिक्षिका की हत्या के आरोपियों को शीघ्र दबोचा जाएगा।