फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six crore rupees furgery casefound in co-oppartive socity trilokpur

सहकारी सभा में ढाई करोड़ का घोटाला

Sat, 20 May 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Sat, 20 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। द त्रिलोकपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति में हुए कथित गबन का आंकड़ा 2.47 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सभा के दो कर्मियों ने आम लोगों की गाढ़ी कमाई को बड़े ही अनोखे ढंग से ठिकाने लगाया। इस मामले में सभा के प्रशासक ने सचिव रमेश व सहायक सचिव विशाल के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि सचिव को कुछ महीने पहले ही निलंबित कर दिया गया था। सहकारी सभा ने अपना ऑडिट जारी रखा है। खुलासा हुआ है कि सहकारी सभा में 2 करोड़ 47 लाख 94 हजार की राशि का गबन हुआ है। 

निलंबित सचिव ने जनता के पैसों का गबन करने के लिए कई ऐसे तरीके अपनाए जो चौंकाने वाले हैं। जनता के धन को खाते में जमा करने की बजाए इस धन का उपयोग खुले बाजार में सूद पर देने के लिए किया गया। शनिवार को कालाअंब पुलिस में सभा के प्रशासक रामचंद की शिकायत पर आईपीएस की धारा 409 व 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाक्स--
शिकायत में हुआ यह खुलासा
सभा के प्रशासक के मुताबिक सभा में रमेश सिंह की तैनाती 1 फरवरी 1984 को की गई थी। जबकि, सहायक सचिव विशाल को 1 अप्रैल 2013 को तैनाती दी गई थी। सहकारी सभा द्वारा अपने सदस्यों को ऋण जारी करने व अमानतों के लेन-देन व उपभोक्ता वस्तुओं के क्रय-विक्रय का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उपभोक्ताओं की राशि के दुरुपयोग के मामले में सचिव को 20 मार्च 2017 को निलंबित किया गया था। दरअसल कारनामा यह भी है कि सभा के सदस्यों द्वारा ऋण लिया जाता है, जिन्होंने अपनी समय पर ऋण अदायगी कर दी थी लेकिन सचिव द्वारा इसे लंबित ही दर्शाया जा रहा था। बहरहाल, पुलिस ने निलंबित सचिव रमेश सिंह के अलावा सहायक सचिव विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
उधर, कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ योगिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच एएसआई के सौंप दी है। उन्होंने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed