फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pickup truck hits bike; three injured, including two women.

Meerut News: पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दो महिला समेत तीन घायल

Sun, 30 Aug 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck hits bike; three injured, including two women.
नोट-हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------
टक्कर मारने के बाद पिकअप लेकर भाग गया चालक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के मेरठ-हापुड़ रोड पर गांव अल्लीपुर कट के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो महिलाएं व युवक घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक पिकअप लेकर भाग गया।
हापुड़ जनपद के ग्राम निठौरी निवासी नगीम अपनी मां 45 वर्षीय जमीला व चाची 40 वर्षीय संजीदा के साथ बाइक से मेरठ आ रहा था। रविवार शाम तीन बजे जब वह अल्लीपुर कट के पास पहुंचा तभी मेरठ की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। आरोपी चालक ने पिकअप नहीं रोकी और भाग गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने थाना लोहियानगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनके पैर, हाथ व सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उनके परिजन को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पिकअप की पहचान का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed