फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police again take dna test of couple og exchanging cild case

पुलिस ने फिर लिया दंपति का डीएनए टेस्ट

Fri, 24 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Fri, 24 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
police again take dna test of couple og exchanging cild case
Shimla Police

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा में कथित तौर पर बच्चा बदलने के मामले में फिर से डीएनए सैंपल लिए गए हैं। पहले भेजे गए सैंपल रुईं पर लेकर भेज दिए थे जिस पर ऑब्जेक्शन लग गया है। लिहाजा, अब दिशा निर्देश के अनुसार नए सिरे से ब्लड सैंपल लिए गए हैं। एफटीए कार्ड पर ब्लड सैंपल लेकर जुन्गा लैब को भेज दिए गए हैं। एफएसएल के एफटीए कार्ड पर सिकरेट कोड होते हैं जिससे सैंपल बदलने की संभावनाएं नहीं रहती है। अब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा हो सकेगा।  


गौरतलब है कि 15 फरवरी को चौपाल के ग्राम विगरोली निवासी जगदीश चंद पुत्र नैन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया था कि 13 फरवरी को पांवटा अस्पताल में पत्नी को लेकर पहुंचे। उसी रात करीब को 12 बजे डिलीवरी हुई। आरोप है कि डिलीवरी के 5 घंटे तक नवजात बच्चा लड़का है या लड़की जानकारी मिली। 14 फरवरी को सुबह करीब 5 बजे बच्ची थमा दी गई। जगदीश को तब संदेह हुए जब, अस्पताल की डिस्चार्ज स्लीप मिली। डिस्चार्ज स्लिप पर मेल शिशु लिखा है। फिर, कटिंग कर मेल की जगह फीमेल लिखा मिला। फिर, बुधवार, 15फरवरी को एसपी व डीएसपी पांवटा को लिखित शिकायत भेज दी। मामला दर्ज होते ही आईओ नौखराम की टीम ने जांच शुरू की। दंपति व बच्ची के ब्लड सैैंपल लिए। सैंपल जुन्गा एफएसएल लैब जांच को भेजे दिए थे लेकिन सैंपल पर ऑब्जेक्शन लग गया। सैंपल रुई पर लेकर भेजे गए थे जिसकी बदलने की संभावनाएं रहती हैं। 
विज्ञापन


अब, एफएसएल लैब द्वारा भेजे गए सिकरेट कोर्ड वाले एफटीए कार्ड पर सैंपल मांगे गए हैं।  इसके बाद शुक्रवार को पांवटा पुलिस टीम ने दंपति व बच्ची के नए सिरे से ब्लड सैंपल लिए हैं। जो लैब के मानकों व तय नियमानुसार सील बंद कर भेजे गए।  उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एफएसएल लैब के नियमानुसार दंपति व बच्ची सैंपल लेकर भेजे जा रहे हैं। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट मिलने पर इस मामले की जांच आगे बढ़ेगी। -------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed