{"_id":"589769a74f1c1b8d73e80765","slug":"one-died-in-tipper-accident-in-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर खाई में गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर खाई में गिरा, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
santosh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-सतौन एनएच मार्ग पर हिओना के समीप एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। शनिवार देर रात यह हादसा पेश आया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर एची-17 बी-0359 रविवार को दोपहर बाद हिओना के समीप गिरा हुआ देखा गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना तुरंत राजबन पुलिस चौकी को दी। एएसआई मदन लाल टीम समेत हिओना पहुंचे। करीब 200 मीटर दूर खाई से ग्रामीणों की सहायता से तलाशी अभियान चला। इस दौरान ट्रक हादसे में खड्ड से ग्राम पारलो निवासी काकू राम(22) पुत्र गीता राम मृत मिला। शव को कब्जे में लेकर पांवटा पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन