फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in road accident

पांवटा में दो सड़क हादसे; एक की मौत, चार घायल

Fri, 27 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 27 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident

स्थानीय पांवटा क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति को मौत और 4 घायल हो गए। पहला हादसा बाता पुल चौक के समीप एवं दूसरा माजरा क्षेत्र में हुआ। सभी घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार वीरवार रात को बाइक पर सवार होकर ग्राम गोरखूवाला निवासी राम कुमार (38) पुत्र स्वरूप तथा राममूर्ति (26) पुत्र सुंदर लाल निवासी मानपुर देवड़ा माजरा से पांवटा की तरफ आ रहे थे। बाता पुल चौक के समीप बाइक एचपी17बी-0682 अनियंत्रित होकर साथ लगती खाई में जा गिरी। जिसके गोरखूवाला निवासी रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दूसरे व्यक्ति राममूर्ति निवासी मानपुर देवड़ा को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा वीरवार देर रात को माजरा पोस्ट ऑफिस के पास हुआ। दो बाइकों में अचानक टक्कर हो गई। हादसे में दलबीर सिंह (25) पुत्र गुरदास राम निवासी व्यास, जसवंत सिंह (30) पुत्र विक्रम सिंह तथा कोटड़ी व्यास निवासी विक्रम सिंह (65) पुत्र छोटू राम घायल हो गए। देर रात को 108 एंबुलेंस माजरा के ईएमटी जुल्फकार अली व पायलट सुरेंद्र दत्त ने सभी घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामलों की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि बातापुल हादसे के मृतक रामकुमार निवासी पुत्र स्वरूप निवासी गोरखूवाला की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों हादसों के घायलों का पांवटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।


 माजरा के समीप एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग की माजरा एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला ने शिशु को जन्म दिया। अस्पताल पहुंचने पर जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के माजरा में एंबुलेंस पायलट भुवनेश्वर व ईएमटी जुल्फकार अली ने बताया कि पड़दूनी गांव से कॉल आई थी। एंबुलेंस में पड़दूनी से गर्भवती महिला ऊषा (24) पत्नी सोमनाथ को लेकर गांव से सिविल अस्पताल पांवटा को रवाना हुए। इस बीच माजरा के समीप महिला ने शिशु (बेटे) को जन्म दे दिया। दोनों को पांवटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गए। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed