{"_id":"57b73f594f1c1b73156eafa2","slug":"one-died-in-accident-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ियों से फिसलकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीढ़ियों से फिसलकर एक व्यक्ति की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। गिरिपार की रजाना पंचायत के बेगड़त गांव के एक व्यक्ति की सीढ़ियों से फिसलकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति डाक विभाग में सेवारत था। जानकारी के अनुसार बेगड़त गांव का 50 वर्षीय रणसिंह रक्षाबंधन पर्व की रात को बडग़ गांव में अपने दोस्त के यहां ठहरा था। रात करीब 10 बजे रणसिंह शौच के लिए घर से बाहर आया। इस दौरान सीढ़ियों में फिसलन के कारण वह गिर गया। इससे रणसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शुक्रवार को रणसिंह का संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद संगड़ाह पुलिस ने शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। बताया जा रहा है कि रणसिंह के बड़े भाई की मौत भी करीब 12 से 15 साल पहले रक्षाबंधन के दिन ही हुई थी। इस पर्व पर भी बहन ने अपने भाई को खो दिया। रणसिंह की मौत के बाद रजाना व माईना इलाके में शोक का माहौल है। बहरहाल, मृतक कर्मचारी का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
उधर, संगड़ाह थाना के प्रभारी पीएल जोशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि रणसिंह की मौत बडग़ में सीढ़ियों से फिसलकर हुई।
विज्ञापन