फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died due to rabige in palohdi village ponta

फरवरी में कुत्ते ने काटा, रैबीज से दो माह बाद मौत

Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
one died due to rabige in palohdi village ponta
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल सीमा पर स्थित दूरदराज पल्होड़ी गांव में एक युवक की रैबीज से मौत हो गई है। सीएमओ नाहन ने बीएमओ राजपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। टीम ने पल्होड़ी पहुंच कर युवक के संपर्क मेें रहने वाले 59 लोगों को चिन्हित कर इलाज शुरू कर दिया है। चिन्हित किए गए सभी लोगों को सब सेंटर पल्होड़ी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन मुफ्त में लगाए जाएंगे।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्होड़ी पंचायत के निवासी रज्जाक (35) को फरवरी में गांव में एक कुत्ते ने काट लिया था। युवक ने माजरा अस्पताल में उपचार करवाया। लेकिन, पीड़ित में रैबीज एक्टिव हो गए। हालत बिगड़ने पर युवक को कसौली ले जाना पड़ा। सोमवार को युवक की मौत हो गई। सीएमओ सिरमौर ने तुरंत बीएमओ राजपुर डॉ. एसएल वर्मा, डॉ, जसदीपक सिंह, रोशन लाल, बैसाखी राम व मीना कुमारी समेत टीम गठित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मौत से पहले रज्जाक के संपर्क में रहने वाले परिजनों व लोगों की चिन्हित कर लिया है। इन्हें चार-चार इंजेक्शन जिला स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में लगाएगा। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी 
सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत टीम गठित कर पल्होड़ी भेज दी है। संपर्क में रहे परिजनों व ग्रामीणों की संख्या 59 है। इन सबको एंटी इंजेक्शन लगवाए जा रहे हैं। सभी  लोगों को टीम तय किए गए दिन और समय पर स्थानीय सब सेंटर में मुफ्त में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed