{"_id":"57fe6e164f1c1bd87528f27f","slug":"one-died-due-to-heavy-drink-of-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का अधिक सेवन करने एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब का अधिक सेवन करने एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के तहत मानरा निवासी एक व्यक्ति की शादी समारोह से लौटते समय मौत हो गई। बीते मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सराहां अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में मौत का कारण शराब का अधिक सेवन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नौहराधार क्षेत्र के मानरा गांव के दयाराम अपने चाचा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पच्छाद क्षेत्र में आया था, जहां पर मृतक व उसके साथियों ने शराब का सेवन किया। मंगलवार सुबह जब वह अपने घर को वापिस जाने लगे तो मृतक व उसके चाचा ने मढ़ीघाट के शराब के ठेके से फिर अंग्रेजी शराब खरीदी व उसका सेवन किया।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक को उलटियां शुरू हो गई जिसके कुछ क्षणों बाद मृतक ने दम तोड़ दिया। पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।