फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   on line 59 thousand rupees furgery found in kalaamb

आधार नंबर बताया और 59 हजार गायब

Mon, 19 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Mon, 19 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
on line 59 thousand rupees furgery found in kalaamb
d

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। आपके मोबाइल पर कॉल कर कोई आपसे आधार नंबर या एटीएम नंबर पूछे तो सावधान! यह निजी जानकारी सार्वजनिक करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। सिरमौर जिले के कालाअंब क्षेत्र के एक व्यक्ति को ऐसा ही चूना लगा है। एटीएम और आधार नंबर बताते हुए विनोद कुमार नामक इस शख्स के खाते से 59 हजार रुपये गायब हो गए। इस संदर्भ में विनोद ने कालाअंब थाना में शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब थाना के तहत एक युवक के बैंक खाते से 59 हजार ऑनलाइन चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्मा पापड़ी पंचायत के लेही गांव के विनोद कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा कौलांवालाभूड़ की शाखा से एक सप्ताह पहले ही एटीएम कार्ड लिया था। 17 दिसंबर को उसे एक फोन कॉल आई। उसे कहा गया कि आरबीआई की ओर से उसके खाते की वेरिफिकेशन की जा रही है। जिसके बाद उसका आधार नंबर और एटीएम कार्ड नंबर पूछा गया।
विज्ञापन


उसने भी तमाम जानकारी दे दी। फोन कट होते ही उसे 59 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर होने का मेसेज आया। विनोद बिजली की फिटिंग का कार्य करता है।
विनोद ने बताया कि मुश्किल से उसने यह राशि जुटाई थी। उसकी मेहनत की कमाई जाने का उसे गहरा दुख है। उसके अनुसार उसे  7782872735 नंबर से कॉल आई थी, जिस पर उसने तमाम जानकारी दी। विनोद कुमार ने इसके बाद बैंक व कालाअंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साइबर ब्रांच को मामला ट्रांसफर किया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अलर्ट-----
पुलिस के अनुसार किसी भी अज्ञात कॉल से सावधान रहें। यदि कोई आपसे आधार नंबर, एटीएम नंबर या पिन नंबर पूछे तो कतई न दें। इस तरह की यह कॉल ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों की भी हो सकती है। वहीं, पुलिस का यह भी कहना है कि एटीएम से पैसे निकालते वक्त भी अपनी गोपनीयता बनाए रखें। किसी से अपना पासवर्ड और एटीएम नंबर शेयर न करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed