फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Police Still Searching for Teacher Murderer

पुलिस दो दिन बाद भी नहीं सुलझा पाई मर्डर की गुत्थी

Wed, 16 Mar 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 16 Mar 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन

पांवटा में महिला शिक्षिका की हत्याकांड सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। वारदात के बाद से शिक्षिका का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। वाई प्वाइंट एनएच चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज व शिक्षिका की मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है जिससे लास्ट कॉल व लोकेशन का पता किया चल सकें। मर्डर मामले में देवर समेत करीब 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुन्गा से फोरेंसिक रिपोर्ट आएगी जिससे साफ हो पाएगा कि क्या महिला के मर्डर से पहले रेप किया गया।

विज्ञापन



बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शिक्षिका सुनीता नेगी का अंतिम संस्कार किया गया। शिमला आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया गया। शिक्षिका के पिता रूप चंद ठाकुर, मां कमला देवी, भाई हरीश, ओम प्रकाश व खेमराज का कहना है कि हर एंगल से पुलिस जांच करें जिससे हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सकें। दिन दहाड़े हत्या कर देना हतप्रभ करने वाला मामला है। सोमवार रात 9 बजे से अभी तक भी पुलिस जांच टीम कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन



बता दें कि सोमवार को निजी स्कूल की शिक्षिका सुनीता नेगी(40) की निर्ममता से हत्या कर दी गई। शव टॉवर के नीचे पड़ा मिला। परिवार का मकान मात्र 50 मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि गहनता से जांच हो रही है। शिक्षिका हत्याकांड में अब तक देवर, परिजनों, ट्यूशन पर आने वाले बच्चों समेत 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मृतक शिक्षिका का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया। अब, जुन्गा लैब से रिपोर्ट आएगी जिससे पता चल सकेगा कि क्या हत्या से पहले शिक्षिका से दुराचार किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed