{"_id":"58d7ba4b4f1c1bfc2f1a35d7","slug":"khep-of-drugs-found-in-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा साहिब में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
drugs
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर एसआईयू टीम ने एक कथित बंगाली डॉक्टर से नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने शनिवार शाम पांवटा दबिश के बांगरण चौक पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने आरोपी बंगाली डॉक्टर से 10,200 नशीली दवा के कैप्सूल व गोलियां बरामद की।
विज्ञापन
रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर जिला सिरमौर के पुलिस अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुख्ता सूचना जुटाई गई। नाहन से स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) मुख्य आरक्षी हरी चंद, पंकज कुमार, अमित सिंह की टीम पांवटा पहुंची।
विज्ञापन
पांवटा पुलिस टीम के साथ मिल कर शनिवार देर शाम को संदिग्ध स्थल पर दबिश दी। बांगरन चौक के समीप क्लीनिक पर कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान कथित बंगाली डॉक्टर के पास टीम ने नशीली दवा की खेप पकड़ी। इसमें अवैध नशीली दवा के 10,200 कैप्सूल व गोलियां शामिल हैं। इसके बाद आरोपी सुशैन कुमार गोलदार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि जिले के एसपी व एएसपी के निर्देश पर पहले भी पांवटा समेत अन्य हिस्सों में अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है लेकिन पांवटा में फिर से कुछ लोग अवैध नशीली दवा बिक्री में सक्रिय हो गए हैं। इससे नशे का कारोबार भी फल-फूल रहा है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बंगाली डॉक्टर सुशैन कुमार गोलदार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पांवटा में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने में जुटी है।
------------------