फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewllery of lakhsthefting in nahan

दो ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने उड़ाए

Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
jewllery of lakhsthefting in nahan
police - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को दिनदहाड़े शातिर चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप में खरीदारी के बहाने लगभग एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। दो महिलाएं और एक पुरुष बारी-बारी दो दुकानों में खरीदारी करने घुसे। कुछ सामान खरीदा और कुछ आभूषणों पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस घटना के बाद पूरे शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर के छोटा चौक स्थित मनीष ज्वेलर की दुकान में मंगलवार शाम दो महिलाएं और एक पुरुष खरीदारी करने आए। उन्होंने छह हजार रुपये की एक सोने की अंगुठी भी खरीदी लेकिन उनके जाने के बाद जब दुकानदार अपनी ज्वेलरी देखने लगा तो उसमें सोने की चार अंगुठियां गायब थी। इनकी कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। शातिरों ने कब इस करतूत को अंजाम दिया दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद अंगुठी लेते वक्त उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत नाहन थाना में दर्ज करवा दी है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बड़ा चौक स्थित ओम प्रकाश ज्वेलर्स में भी तीनों खरीदारी करने घुसे थे। दुकानदार के अनुसार यहां पर उन्होंने 100 रुपये की चांदी की अंगुठी खरीदी और सोने की दो बालियां और दो अंगुठियां गायब कर लीं जिनकी कीमत 50 से 60 हजार बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला में नाकाबंदी कर दी है। इस गिरोह की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

एसएचओ नाहन तिलक राज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दुकानों से लगभग एक लाख रुपये के आभूषणों पर इस ठग गिरोह ने हाथ साफ किया है। सीसीटीवी की फुटेज पर वह चोरी करते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। उन्हें दबोचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed