{"_id":"58011b354f1c1b1a5428e718","slug":"jewllery-of-lakhsthefting-in-dhoulakuan","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर से लाखों के गहने चोरी, मंदिर में भी मारी सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लाखों के गहने चोरी, मंदिर में भी मारी सेंध
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
नेवादा में मिले लावारिस बैग की जांच करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाकुआं/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गत दिवस ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की गाड़ी समेत घर में रखा सामान चुरा कर चोर फरार हो गए थे। अब माजरा और पांवटा के ही गुगामाड़ी में चोरी का मामला सामने आया है। माजरा के डोइयोवाला में एक घर से लोग लगभग चार लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर गए, जबकि गुगामाड़ी में मंदिर का गोलक तोड़ कर चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तारो देवी पत्नी देवराज डोइयोवाला गिरिनगर निवासी ने माजरा चौकी में शिकायत करवाई है कि गुजरे शनिवार को वह घर से बाहर गई थी। इसका फायदा उठाकर चोर उसके घर में दाखिल हुए और घर में रखे लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। वह जब वापस अपने घर लौटी तो सामान बिखरा पड़ा था और उसके गहने गायब थे।
विज्ञापन
महिला ने बाकायदा कुछ लोगों पर शक भी जताया है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है। उधर, बुधवार रात को बदमाशों ने पांवटा के वार्ड नंबर 7 में स्थित गुगामाड़ी मंदिर के गोलक को तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई हे। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। माजरा के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है।
विज्ञापन
---