फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   industrlist home thieft

पांवटा में उद्योगपति के घर से लाखों का सामान चोरी

Fri, 31 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 31 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा के वार्ड-5 यमुना विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर सेंध लगाई है। इस बार एक उद्योगपति चोरों के निशाने पर रहे। चैंबर ऑफ कॉमर्स की पांवटा इकाई के अध्यक्ष के घर सेंधमारी करते हुए चोरों ने किचन, बाथरूम, टायलेट और अन्य कमरों में की गई फिटिंग को उखाड़कर लगभग ढाई लाख रुपये का सामान उड़ा लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोर मकान के पिछली तरफ से कमरे की ग्रिल उखाड़ कर भीतर दाखिल हुए। पिछली तरफ बन रहे नए मकान की तरफ वाली दीवार फांद कर चोर रफूचक्कर हो गए। शुरुआती जांच से लगता है कि चोर आराम से हर कमरे से मंहगा सामान उखाड़ ले गए। सूचना मिलने पर डीएसपी प्रमोद चौहान व एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। चोरी वारदात के मामले की जांच शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल व एलएस पंवार ने कहा कि यमुना विहार स्थित उनके मकान (हाउस नंबर 175/11) में चोरी की वारदात हुई है जिसमें चोरों ने घर से लाखों का सामान उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ अरसे से घर खाली पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार शाम करीब 6 बजे जब उनकी गाड़ी का चालक घर में गाड़ी पार्क करने गया, तो ताले टूटे मिले। सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत उन्हें दी। अज्ञात चोर मकान से 2 इनवर्टर, 4 गीजर, गीजर बॉल्ब, शावर, बाथ मिक्सर, मिक्सर कनेक्शन, टॉयलेट शीट, बाश बेसिन, 2 भारी भरकम बैटरियां, ताले, दरवाजे के कुंडे व हर कमरे के परदे समेत तक लाखों का अन्य सामान उड़ा कर ले गए।


चोरी हुए सामान की कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है। चोरी के मामले में डीएसपी को फोन कर अवगत करवाया। सूचना मिलते ही तुरंत डीएसपी प्रमोद चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने यमुना विहार कॉलोनी में गहनता से जांच शुरू कर दी है।  उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है जिससे चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों को शीघ्र दबोचा जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed