फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illagal wine making point distroy by forest team in majari

शराब की छह भट्ठियां तहस-नहस

Tue, 01 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Updated Tue, 01 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
illagal wine making point distroy by forest team in majari
wine shimla - फोटो : demo pic

दुर्गम जंगलों में शराब की भट्ठियां चलाने वालों पर वन विभाग ने भी शिकंजा कस दिया है। वन मंडल पांवटा की टीम ने उत्तराखंड की सीमा से सटे माजरी बीट में दबिश देकर शराब की छह भट्ठियां तहस-नहस कर दीं। हालांकि, भट्ठियों को चलाने वालों का वन विभाग को कोई सुराग नहीं लगा। शराब माफिया मौके से फरार पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि माजरी के जंगल में अवैध रूप से शराब की भट्ठियां चल रही है। जिस पर टीम ने 250-250 लीटर की 4 टंकियों से करीब 1100 लीटर लाहण और 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की।
विज्ञापन


जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वन खंड माजरी के बीओ मोहन सिंह, वन रक्षक बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहिराम और चेतराम आदि की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर माजरी जंगल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 500 हेक्टेयर में फैले माजरी बीट का जंगल काफी घना है। यहां साल के बड़े-बड़े पेड़ हैं। इस बीच स्थानीय एवं आसपास के कुछ शराब माफिया ने दिनदहाड़े कच्ची शराब निकालने तथा बेचने का धंधा चला रखा था। जिस पर माजरी बीट के बीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने माजरी जंगल में छापामारी एवं गश्त शुरू कर दी।


छापामारी के दौरान कच्ची शराब से भरी 200 लीटर की ट्यूब, चार टंकियां तथा 1100 लीटर लाहण तथा आधा दर्जन भट्ठियों के अड्डे लगे हुए मिले। जिसे नष्ट कर दिया गया। उधर, वन खंड अधिकारी मोहन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि टीम ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed