{"_id":"58f3b2194f1c1be55c470a67","slug":"girls-make-sucide-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तृतीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूराो नाहन / कालाअंब
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन / कालाअंब (सिरमौर)। नाहन कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। यह वारदात नाहन के समीप लगते बोगरिया में पेश आई। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लिहाजा, छात्रा को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने बोगरिया स्थित अपने घर में शनिवार की शाम फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा नाहन कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को युवती घर पर अकेली थी। जब सांय छोटी बहन घर लौटी तो उसने अपनी बहन को फंदे पर झूलता पाया, तब जाकर इस घटना का परिवार को पता चला।
विज्ञापन
इसके बाद देर सांय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। लिहाजा, पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा नाहन कॉलेज में तृतीय वर्ष में थी। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
-----------------