{"_id":"589219814f1c1b4a40e80822","slug":"fourth-accused-of-gulabgarh-case-arrested-in-saspur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबगढ़ मामले का चौथा आरोपी यूपी के सहसपुर से काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलाबगढ़ मामले का चौथा आरोपी यूपी के सहसपुर से काबू
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
sirmaur police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने गुलाबगढ़ मामले के मुख्य आरोपी को यूपी के सहसपुर से गिरफ्तार कर लिया है। चार दिनों से पुलिस पड़ोसी राज्यों में दबिश दे रही थी। एसएचओ पांवटा व माजरा पुलिस की टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ से पता चला है कि बाता नदी किनारे भैंस के बच्चे को काटा था। अब लैब की रिपोर्ट से पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा कि काटा गया गाय का बछड़ा था या भैंस का कटड़ा।
बता दें कि शनिवार रात को ग्राम गुलाबगढ़ में बात नदी किनारे कथित बछड़ा काटने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय पंचायत के 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था। जबकि एक आरोपी फरार था। पुलिस टीम यूपी में जगह-जगह दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, माजरा चौकी प्रभारी हरमेश की टीम यूपी में ही जगह-जगह दबिश दे रही थी। बुधवार को इस मामले के मुख्य आरोपी को भी सहसपुर से दबोच लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के घर के फ्रिज से कच्चा मीट भी बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने सोमवार को मौके के मुआयना किया था। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया हुआ था।
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है। एसपी ने कहा की इस मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
--------
बॉक्स
आरोपी से की जा रही पूछताछ : डीएसपी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बाता नदी किनारे भैंस के बच्चे को काटने की बात स्वीकार की है। गुलाबगढ़ से बरामद मांस के सैंपल लैब में जांच को भेज दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।