{"_id":"74a3b625af0c2b7006252cfc1499ddcd","slug":"four-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो कैंपर खाई में लुढ़की, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो कैंपर खाई में लुढ़की, चार की मौत
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। शिमला और सिरमौर की सीमा पर स्थित ढाई की धार नामक स्थान पर बोलेरो कैंपर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में तीन शिमला और एक सिरमौर के शिलाई का रहने वाला था। हादसा सुबह नौ बजे हुआ। कैंपर भालु से कुपवी की ओर जा रही थी। इसमें कुल चार लोग सवार थे। ढाई की धार के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे में कैंपर में सवार सभी लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। राजेश कुमार (22), वीरेंद्र शर्मा (28) तथा कमलेश (30) शिमला के भालु गांव के रहने वाले थे। चालक बलबीर सिंह (32) शिलाई क्षेत्र के गंगटोली गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही कुपवी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से सभी शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन