फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   farmers strike countinious for theirs demands

पांवटा में भूमिहीन किसानों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

Wed, 03 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Wed, 03 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा व भूमिहीन किसानों का पांवटा में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान दशकों से अपने मालिकाना हक की आवाज बुलंद की गई। मिनी सचिवालय पांवटा परिसर के बाहर दर्जनों भूमिहीन किसानों ने बुधवार को भी धरना जारी रखा। धरना प्रदर्शन पर बैठे हिमाचल किसान सभा, भूमिहीन कब्जाधारी, पट्टेदार, उप समिति पांवटा कमेटी सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन



हिमाचल किसान सभा के नेता ओम प्रकाश व गुरविंद्र सिंह ने कहा कि दो हजार के करीब भूमिहीन परिवार है। इनमें से दशकों से आठ सौ परिवार जंगलात भूमि और 1200 परिवारों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग ने नोटिस जारी कर ऐसे परिवारों की जबरन बेदखली कराने के प्रयास किए हैं। प्रदेश सरकार ने 5 बीघा भूमि तक के कब्जे बहाल करने की अनुमति प्रदान की है। इसलिए मांग रखी गई है कि आचार संहिता लगने से पहले कब्जे बहाल कर दिए जाएं ताकि भूमिहीनों, गरीब, सीमांत किसानों के कब्जे नियमित हो सकें। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बैठक में कई फैसले लिए गए थे। मंगलवार को बैठक के बाद दो दिवसीय धरने पर बैठने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर भूमिहीन किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र एसडीएम पांवटा व विधायक चौधरी किरनेश जंग को भी सौंपा। 
विज्ञापन


इस मौके पर ओम प्रकाश, गुरविंद्र सिंह, नेहा, सुनीता, संदीप कुमार, सिंगा राम, अली हसन, रामकुमार, काबुल दीन, रामकुमार, फैज मोहम्मद, सैफूखान, मोहम्मद अली, सलीन, सागर, केदार सिंह, बलबीर सिंह, रति राम, संदीप कुमार, लायक राम, रमेश चंद, मोहर सिंह, रामलाल, जमिला, शोकल अली, अरविंद सिंह, फैज मोहम्मद, सलीम, रतिदास, तारो देवी, किरणबाला, जवंती, कुसुम, विद्या देवी, दर्शनी, संतोष व वकिजा आदि भूमिहीन परिवारों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed