फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dead body of boy found from tons river

टोंस नदी से युवक का शव बरामद

Sun, 23 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो शिलाई
अमर उजाला ब्यूराो शिलाई Updated Sun, 23 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
dead body of boy found from tons river
डेमो - फोटो : demo pic

शिलाई (सिरमौर)।करीब एक सप्ताह पहले घर से अचानक लापता हुए एक युवक का शव रविवार को टोंस नदी के किनारे बरामद किया गया। मोहराड़ गांव के समीप ग्रामीणों को युवक का शव नदी में बहता हुआ मिला। शिलाई पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। सनद रहे कि 16 अप्रैल को शिलाई के बागना निवासी 28 वर्षीय दीपू अचानक लापता हो गया था।

विज्ञापन


 घर के आसपास व रिश्तेदारों को खबर करने के बाद भी दीपू का पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना शिलाई में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू हुआ। साथ ही ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर जगह-जगह लापता दीपू की तलाश की। तलाशी के दौरान टोंस नदी के किनारे दीपू का पर्स व मोबाइल एक पत्थर पर रखा मिला। ग्रामीणों को संदेह था कि दीपू का नदी में पैर फिसल जाने से वह नदी में बह गया। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी के किनारे भी दीपू की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। सात दिन बाद रविवार को मोहराड़ के समीप मृतक का शव बरामद हो गया। 
विज्ञापन


उधर, शिलाई पुलिस के थाना प्रभारी दुलाराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मोहराड़ गांव के समीप मृतक का शव नदी में तैरता पाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का शिलाई सामुदायिक भवन में पोस्टमार्टम करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed