फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पशु तस्करी के 2 आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड

पशु तस्करी के 2 आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड

Sun, 25 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी के 2 आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार को पांवटा यमुना पुल नाके में दबोचे पशु तस्करों को अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है जिससे पशु तस्करी के गिरोह व गुप्त रास्तों समेत अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें।
बताते चलें कि शनिवार को एडिशनल एसएचओ हरमेश कुमार की टीम ने यमुना बैरियर पर नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान एमपी-53एचए 1371 ट्राले को रुकवाया गया। वाहन में तस्करी कर ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को बरामद किया जिसमें 4 बैल व 1 सांड शामिल था। मवेशियों को अवैध रुप से उतर प्रदेश पहुंचाना था। कोई भी दस्तावेज नहीं होने पर आरोपियों
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर निवासी रऊफ व जावेद को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को रविवार पांवटा अदालत में पेश कि या गया।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पशु तस्करी के आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। दोनों आरोपियों रऊफ व जावेद से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--पशु तस्करी के 2 आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड
-शनिवार को ट्राले में अवैध रुप से पशु तस्करी करते पकड़े थे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed