फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गोशाला में लगी आग, दो मवेशी जिंदा जले

गोशाला में लगी आग, दो मवेशी जिंदा जले

Mon, 28 Jan 2019 10:18 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में लगी आग, दो मवेशी जिंदा जले
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बातामंडी में गोशाला में आग लगने से दो मवेशियों की झुलस जाने से मौत हो गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, नायब तहसीलदार पांवटा ने पटवारी से नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई है।
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र की भाटांवाली पंचायत के ग्राम बातामंडी में शनिवार को मनजीत कौर की गोशाला में आग लग गई। इसमें एक बछड़ा और बछड़ी जिंदा जल गए। दो अन्य मवेशी 20 फीसदी जल गई। गौशाला में रखा पशुचारा, अनाज समेत तमाम सामान जल गया। शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक गोशाला में आग भड़क गई। कुछ मवेशियों को किसी तरह से बचा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, इसकी तफ्तीश की जा रही है। गोशाला के समीप बिजली के खंभे हैं। स्पार्किंग से आग लगने की आशंका है। पटवारी दीपक कुमार ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तहसीलदार कार्यालय पांवटा को भेजी जा रही है। उधर, नायब तहसीलदार पांवटा निहाल चंद कश्यप ने कहा कि पटवारी से रिपोर्ट मंगवाई गई है। प्रभावित परिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा प्रदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed