फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क हादसे में संत की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में संत की मौत, एक घायल

Sun, 24 Feb 2019 10:19 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में संत की मौत, एक घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल एनएच पर बहराल के समीप अनियंत्रित होकर एक कार पैरापिट से जा टकराई। सड़क हादसे में एक संत की मौत हो गई और कार चालक घायल को गया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र के ग्राम बहराल-लालढ़ांग के समीप शनिवार देर रात कार एचआर 32 जी-4635 अनियंत्रित होकर पैराफिट से जा टकराई। हरियाणा के पेहवा रामपुर निवासी चालक संजय कुमार पुत्र सतपाल निवासी और संत भास्कर गिरी (62) यमुनानगर से उत्तराखंड जा रहे थे। रात को धुंध ज्यादा होने पर बहराल के समीप कार एक वाहन को पास देते हुए अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पैरापिट से जा टकराई। हादसे में संत बाबा भास्कर गिरी व संजय कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। भास्कर गिरी का निधन हो गया। घायल कार चालक संजय कुमार का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना पांवटा की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed