फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फर्जी सैन्य अफसर से आईकार्ड बरामद

फर्जी सैन्य अफसर से आईकार्ड बरामद

Sun, 24 Feb 2019 10:19 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सैन्य अफसर से आईकार्ड बरामद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। फर्जी सैन्य अफसर बनकर पांवटा में ठगने के उद्देश्यों से पहुंचे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार किया जा रहा है। आरोपी से सेना से जुड़े फर्जी आईकार्ड व सैन्य वर्दी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती के नाम पर ठगने के उद्देश्यों से आरोपी पांवटा पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी बाहरी राज्यों में इस तरह के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस जानकारी जुटाने में पसीना बहा रही है। पांवटा पुलिस की टीम ने पांवटा के एक गेस्ट हाउस से अंबाला निवासी आरोपी परमजीत सिंह (52) पुत्र नराता सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी पिछले 10 दिनों से पांवटा क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी से जांच टीम ने सैन्य वर्दी व आर्मी के आईकार्ड भी बरामद किए हैं। क्षेत्र के युवाओं को भर्ती के नाम से ठगने के उद्देश्यों से आरोपी पहुंचा था। पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रदेश में अलर्ट है। संदिग्ध रूप से गेस्ट हाउस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को 6 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की तबीयत खराब होने पर नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। एएसपी ने कहा कि आरोपी परमजीत सिंह पुत्र नराता सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी से फर्जी आई कार्ड व सैन्य वर्दी बरामद की गई है। युवाओं को भर्ती के नाम पर ठगी को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य राज्यों में आरोपी के ठगी के मामलों के रिकार्ड को भी मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed