फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दस सालों से फरार महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

दस सालों से फरार महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 10:50 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दस सालों से फरार महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। लगभग दस वर्षों से फरार नशा तस्करी की आरोपी महिला को सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने दबोच लिया है। महिला  काो रोहतक (हरियाणा) से पीओ सेल की टीम ने शुक्रवार को दबोचा। महिला पर राजगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत भुक्की की तस्करी का आरोप है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसका पति भी एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत नवंबर 2009 में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन, वह अदालत में पेशी पर उपस्थित नहीं हो रही थी। अदालत ने महिला को उद्घोषित अपराधी घोषित कर जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पुलिस वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी। पीओ सेल ने शुक्रवार को उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पीओ सेल की टीम में आशा, कुसम शामिल रहीं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका पति भी एनडीपीएस के ही मामले में भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। उसको पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed