{"_id":"5bf58bbdbdec2269b96ca006","slug":"21542818749-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर दोसड़का के समीप पुलिस ने अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर पुलिस ने दोसड़का के समीप रात के समय नाका लगाया था। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले सभी छोटे व बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जीप एचपी18बी-0611 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को जीप में भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने गिनती की तो 65 पेटी अवैध शराब निकली। अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई है। जीप में सवार व्यक्ति शराब संबंधी कोई परमिट अथवा कागजात पेश नहीं कर पाया। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी शिलाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।