फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   संगड़ाह के युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप

संगड़ाह के युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप

Mon, 19 Mar 2018 08:19 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
संगड़ाह के युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप

विज्ञापन
संगड़ाह के युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप
गर्भवती होने पर लड़की के पिता ने पुलिस में दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत गिरिपार क्षेत्र की एक पंचायत के एक ग्रामीण ने संगड़ाह क्षेत्र के युवक पर अपनी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग लड़की के गर्भवती हो जाने पर उसके पिता को इस बात का पता चला। इसके बाद पिता ने रेणुका थाना में दुराचार का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़के का लड़की के घर आना जाना था। लड़के ने लड़की के साथ चोरी छिपे शारीरिक संबंध बना लिए जिससे लड़की गर्भवती हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि लड़के के साथ रिश्ते की बात चल रही थी जिसकी आड़ में आरोपी युवक ने लड़की के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। युवक को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed