{"_id":"5c66c9b5bdec221a37669191","slug":"201550240181-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से गिरे लाइनमैन ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से गिरे लाइनमैन ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल ददाहू के तहत आने वाले रजाना में खंभे से गिरे लाइनमैन ने मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत रजाना गांव में वीरवार को बिजली के खंभे से गिरकर एक विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। जहां 57 वर्षीय तुलाराम निवासी मोहतू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार तुलाराम रजाना में खंभे पर चढ़कर बिजली की एलटी लाइन को ठीक कर रहा था। उतरते समय वह जमीन पर जा गिरा। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। रात के समय कर्मी ने नाहन में दम तोड़ दिया। तुलाराम की इसी साल मई माह में सेवानिवृत्ति थी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ददाहू केके सहगल ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पीड़ित परिवार को 35 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से कानूनगो रमेश गोयल ने परिजनों को 40 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।