फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा अस्पताल से अज्ञात चोरों ने दिन दिहाड़े उड़ाई स्वीफ्ट कार

पांवटा अस्पताल से अज्ञात चोरों ने दिन दिहाड़े उड़ाई स्वीफ्ट कार

Thu, 22 Mar 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल से अज्ञात चोरों ने दिन दिहाड़े उड़ाई स्वीफ्ट कार
police - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार पर अज्ञात शातिरों ने हाथ साफ कर दिया। दिन दिहाड़े स्वीफ्ट कार चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बता दें कि यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पार्किंग स्थल के गेट पर सुरक्षा गार्ड भी हमेशा तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी वीरवार को शातिर चोर फिल्मी अंदाज में तीसरी आंख और सुरक्षा कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर कार ले उड़े। कार चोरी होने की बात सामने आते ही सिविल अस्पताल पांवटा में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा अस्पताल में मेडिकल स्टोर के संचालक निशु गर्ग सुबह 11 बजे अपनी सफेद रंग की स्वीफ्ट कार पीबी-11 बीटी 8769 पार्क कर मेडिकल स्टोर में चले गए थे। जब साढे़ 12 बजे मोबाइल पर बात करते हुए वह बाहर परिसर की ओर निकले तो उन्हें अपनी कार गायब मिली। यहां-वहां देखने के बाद भी जब उन्हें कार नजर नहीं आई तो उनके हाथ पैर फूल गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीसीटीवी की सभी फुटेज उन्होंने अपने कब्जे में ले ली है। यही नहीं हरियाणा व उत्तराखंड सीमा से लगते बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात चोरों ने थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर कार चोरी कर पुलिस को भी चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पड़ोसी सीमा पर लगे बैरियरों पर भी सूचित कर दिया गया है। जल्द ही वाहन चोरी के आरोपी को धर लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed