फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यमुना नदी में नहाने उतरा व्यक्ति बहा

यमुना नदी में नहाने उतरा व्यक्ति बहा

Thu, 07 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में नहाने उतरा व्यक्ति बहा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उत्तराखंड की सीमा पर खोदरी माजरी में नहाने उतरा व्यक्ति यमुना नदी में डूब कर बह गया है। युवक को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी है। वीरवार को एनडीआरएफ की टीम ने दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया। एसडीएम पांवटा एचएस राणा, सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान, दलीप तोमर तथा लोकल गोताखोर की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं।
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर खोदरी माजरी में बुधवार देर शाम को हादसा हुआ। कुछ लोग बैराज के समीप गेट नंबर-23 के समीप नहा रहे थे। इस बीच उत्तराखंड के डाकपत्थर सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा (47) पुत्र ज्ञान कृष्ण शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नहाने के लिए नदी में उतर गया। इन दिनों यमुना नदी जल स्तर काफी ज्यादा है। बहाव तेज होने पर विनोद नदी में डूबने लगा। उसके साथी के चिल्लाने पर नदी से स्नान कर बाहर निकले दो लोगों में से एक ने बचानेे का प्रयास किया लेकिन विनोद फिसल कर तेज बहाव में बह गया। देर शाम को ही सूचना मिलने पर सिंघपुरा पुलिस गोताखोरों की टीम लेकर मौके पर पहुंची। नदी में डूबे युवक को खोजने के लिए सर्च अभियान चला लेकिन अंधेरा ज्यादा होने पर सर्च अभियान में दिक्कतें हुईं। पुलिस ने नदी के किनारे से डूबे व्यक्ति के कपड़े बरामद कर परिजनों को सूचित कर दिया है। वीरवार को सुबह एसडीएम पांवटा एचएस राणा भी मौके पर पहुंचे। गोताखोर टीम दिन भर डूबे युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत में पुलिस टीम को पता चला है कि कुछ व्यक्ति बुधवार देर शाम को नदी में नहा रहे थे। उत्तराखंड के डाकपत्थर निवासी विनोद कुमार शर्मा (47) पुत्र ज्ञान कृष्ण शर्मा यमुना नदी में डूब गया। पानी का बहाव तेज होने पर लोकल गोताखोरों को सर्च अभियान में दिक्कतें र्हुइं। इसके बाद वीरवार को एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---यमुना नदी में नहाने उतरा व्यक्ति बहा
व्यक्ति की तलाश को एनडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मौके पर पहुंचे एसडीएम पांवटा और सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed