फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बनकला गांव में सिलिंडर में लगी आग, अफरातफरी

बनकला गांव में सिलिंडर में लगी आग, अफरातफरी

Mon, 29 Jan 2018 11:06 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
बनकला गांव में सिलिंडर में लगी आग, अफरातफरी
रसोई गैस रिफिलिंग से भड़की आग, तीन दुकानें जली - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन तहसील के अंतर्गत आने वाले बनकला गांव स्थित एक घर में सोमवार को सिलिंडर में आग लग गई जिससे पूरे घर में अफरातफरी मच गई। सिलिंडर फटने के खतरों के बीच एक व्यक्ति ने अपनी जान पर खेल कर बड़ी मुश्किल से आग बुझा दी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बनकला गांव की सरोजबाला पत्नी स्व. यादराम के घर में सुबह 6 बजे रसोईघर में रखे सिलिंडर में आग भड़क गई। सिलिंडर में आग लगी देख सरोजबाला के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। उसने तुरंत सिलिंडर की आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बुझने की बजाए और भड़क गई जिससे उसने घबरा कर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग वहां इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

भीड़ में शामिल तथा शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक पद पर तैनात ताराचंद अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक कंबल की सहायता से रसोईघर में घुस गया। उसने जैसे तैसे बड़ी मुश्किल से सिलिंडर में भड़की आग पर काबू पाया। इसके बाद इस डर से कि कहीं सिलिंडर में धमाका न हो जाए उसे रसोई घर से बाहर लाकर खुले खेत में फेंक दिया। समय पर सिलिंडर की आग बुझा दिए जाने से मकान व गऊशाला को उत्पन्न खतरा टल गया। लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed