फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लहसुन से लदी पिकअप गिरी, पांच घायल

लहसुन से लदी पिकअप गिरी, पांच घायल

Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लहसुन से लदी पिकअप गिरी, पांच घायल
सतौन-रेणुका जी सड़क मार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
सतौन-रेणुकाजी सड़क पर चांदनी के पास बुधवार को पिकअप गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सतौन-रेणुकाजी सड़क मार्ग पर फचांदनी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर गिर गई। लहसुन से भरी पिकअप कठवार से चांदनी की ओर जा रही थी। चांदनी पहुंचने से पहले घुंडाना के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई। इससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। उस समय पिकअप में पांच लोग सवार थे। इनमें कठवार निवासी हीरा सिंह, नारायणी देवी, अमर सिंह, श्यामा देवी और राजेश शामिल हैं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को एक निजी गाड़ी में पांवटा के लिए रवाना किया। रास्ते में घायलों को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। राजबन से पुलिस का एक दल एएसआई बीएस नेगी की अगुवाई में मौके पर पहुंच गए।।
विज्ञापन

बीएस नेगी ने बताया कि घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

पांचों की हालत गंभीर बताई का रही है। उन्हें बाद में पांवटा से नाहन रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की क्या वजह रही, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed