{"_id":"5a4638694f1c1b502b8b7352","slug":"171514551401-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा उप निदेशक की गाड़ी का शीशे तोड़े, बैग और स्टीरियो उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा उप निदेशक की गाड़ी का शीशे तोड़े, बैग और स्टीरियो उड़ाया
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
पांवटा कन्या स्कूल के पास खड़ी की थी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जिला शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) सिरमौर की गाड़ी के शीशे तोड़ कर बैग और स्टीरियो उड़ा लिया है। अधिकारी शुक्रवार को किसी कार्य से उत्तराखंड गए थे। अपने निजी वाहन को पांवटा कन्या रावमापा के समीप सड़क किनारे पार्क किया। शनिवार को उनके एक अधिवक्ता मित्र ने वाहन के शीशे टूटे देख कर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद उप निदेशक पांवटा पहुंचे और पुलिस थाने में शिकायत सौंप दी गई है।
उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक सिरमौर दलीप सिंह नेगी ने कहा कि वे दो दिन के अवकाश पर हैं। बेटी शिवानी नेगी के विदेश जाने के लिए जरूरी दस्तावेज वाला कार्य निपटा रहे थे। शुक्रवार को देहरादून गए थे। अपनी कार को कन्या स्कूल परिसर के समीप पार्क करके गए थे। शनिवार को अधिवक्ता जगदीश नेगी के मोबाइल से कॉल आई। उन्होंने कहा कि आपकी गाड़ी के शीशे टूटे हैं। इसके बाद वे पांवटा पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाड़ी से एक दस्तावेज का बैग और स्टीरियो गायब मिला। बैग में कुछ ऑफिस से संबंधित दस्तावेज तथा बेटी शिवानी के अकेडिमिक दस्तावेज थे। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि उप शिक्षा निदेशक दलीप नेगी कि शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है। उत्तराखंड सीमा बैरियर और आसपास के बैरियर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विश्रामगृह के पास मिली आधार कार्ड की फोटोस्टेट
पांवटा (सिरमौर)। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिला शिक्षा उप निदेशक दलीप नेगी की गाड़ी के शीशे बैग में नगदी होने की उम्मीद से वारदात को अंजाम दिया। देर रात को हुई वारदात का पता सुबह चला। उप निदेशक ने कहा कि बदमाश बैग को चेक करने के दौरान एक आधार कार्ड की फोटोस्टेट प्रति तिब्बती मार्किट के पास रेस्ट हाउस गेट पर छोड़ गए।