फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसडीएम कोर्ट के बाहर से बाइक ले उड़े चोर, केस

एसडीएम कोर्ट के बाहर से बाइक ले उड़े चोर, केस

Sat, 29 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट के बाहर से बाइक ले उड़े चोर, केस

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम कोर्ट के बाहर खड़ी एक बाइक पर शातिरों ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर के जगाधरी निवासी सन्नी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने निजी कार्य से एसडीएम कोर्ट पांवटा साहिब पहुंचा था। अपनी बाइक को कोर्ट के बाहर पार्क करने के बाद वह अपना काम कराने के लिए कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। जब वह वापस पहुंचा तो उसकी बाइक नंबर एचआर 02सी-9143 मौके पर नहीं मिली। उसने शक जाहिर करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बाइक कोई चोरी कर ले गया है।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि युवक की शिकायत पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--एसडीएम कोर्ट के बाहर से बाइक ले उड़े चोर, केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed