फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वन निगम के डिपो में बीओ की टीम से बहस

वन निगम के डिपो में बीओ की टीम से बहस

Sun, 10 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
वन निगम के डिपो में बीओ की टीम से बहस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा/ राजपुर(सिरमौर)। भंगानी क्षेत्र के चिलोई खाला वन निगम के लकड़ी डिपो में वन विभाग की टीम गश्त के दौरान निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान निगम के एक (एलएसएच) कर्मी ने टीम से जमकर बहस की और मौके से चले जाने को कहा। जिसके बाद बीएस भंगानी क्षेत्र ने लिखित शिकायत सिंघपुरा पुलिस चौकी में भेज दी। बाद में दोनों ही पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

वन खंड अधिकारी सचिन शर्मा का कहना है कि शनिवार रात को विभाग के मेहरूवाला बीट वन रक्षक सुशील तोमर व वन कर्मी किशन सिंह के साथ रात्रि गश्त में निकले थे। इस दौरान वन निगम के चिलोई खाला में एक लकड़ी के डिपो में पहुंचे। टीम ने किसी तरह की अवैध कटान की आशंका दूर करने के लिए लकड़ियों का निरीक्षण किया। डिपो में मौजूद एक (एलएसएम) कर्मी ने बहस व गाली गलौच शुरू कर दी। उन्हें फिर से डिपो में नही आने को लेकर भी धमकाने लगा। इसकी शिकायत वन विभागीय टीम ने लिखित रुप से सिंघपुरा पुलिस चौकी में भेज दी। रविवार को दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे की बात सुनी और समझौता हो गया। उधर, सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि इस तरह की सूचना मिली थी। लेकिन, दोनों ही पक्षों के बीच बाद में आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed