{"_id":"5a48d20c4f1c1baa268b6dfe","slug":"161514721804-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से नकदी-सामान चुराया, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से नकदी-सामान चुराया, दो दबोचे
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर शनिवार रात को चोरी की वारदात हुई। भाटांवाली में पेट्रोल पंप के समीप मोबाइल और करियाना दुकान का चोरों ने शटर उखाड़ कर लगभग 27 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बाजार की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो युवकों की पहचान हुई। इन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात को एनएच-7 पर वालिया पेट्रोल पंप के सामने मोबाइल शॉप का शटर उखाड़ कर चोरी की गई। दुकानदार कामा ने कहा कि दुकान से 25 हजार नगदी 11 मोबाइल सेट और अन्य सामान चोर ले गए। नगदी और मोबाइल मिला कर करीब 60 हजार का सामान चोरी किया गया।
विज्ञापन
एनएच पर ही दूसरी तरफ परचून की दुकान के मालिक रामदयाल ने कहा कि शटर उखाड़ कर चोरों ने दुकान से 2 हजार नगदी और सामान उड़ा लिया। सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर का लॉक टूटा मिला। भांटावाली पंचायत के दोनों दुकानदारों ने पांवटा पुलिस थाने में सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस जांच टीम मौके पर पहुंची। एनएच पर बाताचौक और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें अहम सुराग मिले। इसके बाद दो संदिग्ध से पूछताछ की गई। दोनों से चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया गया है। इसके बाद दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर पांवटा थाने ले गई है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि चोरी वारदात के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।