{"_id":"587e57e94f1c1b233aeff73a","slug":"16-ltr-wine-founded-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में 16 लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में 16 लीटर अवैध शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पांवटा साहिब / नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने एक व्यक्ति से 16 लीटर अवैध शराब बरामद की है। वहीं नाहन में भी एक युवक से देसी शराब की सात बोतलें पकड़ीं। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पांवटा साहिब के किशनपुरा निवासी ज्ञानचंद के कब्जे से अवैध शराब की खेप बरामद की।
एएसआई गुरमेल सिंह की अगुवाई में शराब की खेप को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नाहन पुलिस थाना में भी एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
नाहन पुलिस थाना के एएसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में अमरपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलताफ के कब्जे से सात बोतलें बरामद किए। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
---------------