{"_id":"5ce96e6fbdec22074363975c","slug":"155880208111-nahan-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत शरली पंचायत में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पंचायत के गांव मानपुर निवासी कुंदन सिंह पुत्र नारायण सिंह ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि उस पर तेजधारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस को दी शिकायत में कुंदन सिंह ने कहा है कि वह अपने खेत में कार्य कर रहा था कि इसी दौरान जमीन कब्जाने की बात पर विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति लाल सिंह हाथ में दराट लेकर खेत में घुस गया। बचाव में जब उसने भागने की कोशिश की तो लाल सिंह ने उसका रास्ता रोककर उसके सिर और हाथ पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उधर, शिलाई थाना प्रभारी मेहरचंद ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिलाई अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में मेडिकल नहीं हो पाया। सीटी स्कैन के लिए उसे पांवटा साहिब रेफर किया गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया है।