फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   करंट लगने से कामगार की मौत पर हंगामा

करंट लगने से कामगार की मौत पर हंगामा

Wed, 13 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से कामगार की मौत पर हंगामा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा इलाके में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक कामगार की करंट लगने से हुई मौत के मामले में लोग उग्र हो गए हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोंदपुर कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीएम पांवटा को भी ज्ञापन सौंपकर जांच करवाने की मांग की है। वहीं, पीड़ित परिवार को फौरी सहायता प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को बिजली बोर्ड में नौकरी देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रामपुरमाजरी खंबानगर निवासी जसवंत सिंह पुत्र प्रेम सिंह की करंट लगने से मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक युवक के पिता प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ललित, जसमत सिंह, महेंद्र, गीता राम, जीत सिंह, जग्गू राम, तारा चंद, राजकुमार, भगत राम, गुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष, ईश्वर चंद, केसू राम, सीताराम, कमलेश, मीन सिंह, रघुवीर सिंह, मित्र सिंह, रमेश, ऋषिपाल, बलदेव व श्रीचंद ने बताया कि बिजली बोर्ड की लापरवाही के चलते मजदूर की जान गई है। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि जसवंत सिंह एचटी-11केवी पर कार्य कर रहा था। माजरा में बाता नदी के समीप एक मोबाइल टावर को कनेक्शन देते समय करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की उचित जांच की जाए। परिजनों को शीघ्र फौरी सहायता व कानूनन मिलने वाला मुआवजा प्रदान किया जाए। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को बिजली बोर्ड में नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि परिजनों व ग्रामीणों की तरफ से ज्ञापन दिया गया है। इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed