{"_id":"5a4cd58a4f1c1b273c8b487c","slug":"141514984842-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गए शातिर
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के बनाहं धीनी पंचायत में सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को लेकर शातिर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक गाड़ी की चोरी करने वालों का सुराग नहीं लगाया है।
पुलिस के अनुसार गाड़ी के मालिक प्रदीप कुमार ने बोलेरो गाड़ी घर के समीप ही खड़ी की थी। गाड़ी मालिक प्रदीप कुमार ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह 1 जनवरी को गाड़ी को बनाहं की सेर अपने घर के पास ही खड़ी करके गए थे। जब दो जनवरी की शाम सवा सात बजे वह वहां पहुंचा तो गाड़ी गायब थी।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार ने पहले आसपास के लोगों से गाड़ी के संदर्भ में पूछा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। लिहाजा, उन्होंने थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन