{"_id":"5b324fcc4f1c1bed778b6181","slug":"131530023884-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी का बाग में हजारों के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानी का बाग में हजारों के गहने चोरी
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के साथ लगते रानी का बाग में शातिरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में महिला ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नाहन स्थित रानी का बाग में अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर से करीब 85 हजार रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत एसपी सिरमौर से की है। शिकायत में महिला वीना कुमारी ने बताया कि वह रानी का बाग में नाहन में रहती है जो पेशे से अध्यापक है। यह दिन के समय ड्यूटी पर चली जाती है। बीते सोमवार को यह स्कूल चली गई। इसके दोनों बेटे भी स्कूल में थे। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जब वह घर पहुंची तो सामान बिखरा मिला। शक होने पर जब ज्वैलरी जांची तो कान के दो झुमके और एक मंगलसूत्र गायब मिला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।