फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टुल्लू पंप लगाया तो कटेगा कनेक्शन

टुल्लू पंप लगाया तो कटेगा कनेक्शन

Sat, 26 May 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
टुल्लू पंप लगाया तो कटेगा कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र में अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाने वालों की खैर नहीं होगी। दर्जनों योजनाओं का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। इसके बाद विभाग ने टुल्लू पंप लगाने वालों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। अधिशासी अभियंता ने विभाग के एसडीओ और जेई समेत कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीधे पेयजल आपूर्ति लाइन में टुल्लू पंप लगाते पकड़े जाने पर पहले टुल्लू पंप जब्त किया जाएगा। इसके बाद भी कोई नहीं माना तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
गर्मियां शुरू होते ही पांवटा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं का पानी तेजी से घट रहा है। कई पेयजल योजनाओं के स्रोत सूखने लगे हैं जिसका असर पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। ऐसे में भी कुछ क्षेत्रों से टुल्लू पंप लगाने की शिकायतें मिल रही हैं। कई उपभोक्ता विभाग की पेयजल लाइन से सीधा टुल्लू पंप लगाकर अपने घरों का पानी भर रहे हैं जिससे आसपास क्षेत्रों में पेयजल किल्लत शुरू हो रही है।
विज्ञापन

लिहाजा, आईपीएच विभाग ने इस पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। आईपीएच उपमंडल सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने कहा कि आदेश मिलने पर औचक निरीक्षण टीमें गठित कर दी गई हैं। अवैध दर्जनों टुल्लू पंप संचालकों पर विगत वर्ष भी विभागीय टीम ने कार्रवाई की थी। पहली बार पकड़ने पर टुल्लू पंप जब्त व दूसरी बार में कनेक्शन ही काटने की कार्रवाई की जाएगी है। सभी उपभोक्ताओं तक बराबर पेयजल पहुंचाने के लिए विभाग टुल्लू पंप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता एके धीमान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सीधे पेयजल आपूर्ति लाइन से टुल्लू पंप जोड़ने पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed