{"_id":"5b65da734f1c1b572f8b8327","slug":"121533401715-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस में झड़प, गर्भवती के पेट पर मारी लात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी की बस में झड़प, गर्भवती के पेट पर मारी लात
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में झड़प, गर्भवती के पेट पर मारी लात
नाहन (सिरमौर)। रेणुका-कोटीधिमान सड़क पर एचआरटीसी की बस में शनिवार को दो महिलाओं में सीट को लेकर झड़प हो गई। झड़प थोड़ी ही देर में हाथापाई में बदल गई। हाथापाई के दौरान एक महिला ने दूसरी गर्भवती की पेट पर लात मार दी। इसके बाद जब गर्भवती दर्द से कराहने लगी तो उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बस में सीट को लेकर 21 वर्षीय मांगी देवी और गर्भवती कौशल्या के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मांगी देवी ने कौशल्या के पेट पर लात मार दी। कौशल्या ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गर्भवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।