{"_id":"5a6f2e374f1c1b805a8b6c04","slug":"121517235767-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में घूम रहे अजनबी की सूचना तुरंत पुलिस को दें : रघुवीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र में घूम रहे अजनबी की सूचना तुरंत पुलिस को दें : रघुवीर
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी सामुदायिक पुलिस योजना की एक बैठक बडौन गांव में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एएसआई रघुवीर ठाकुर ने की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अजनबी या फेरी वाला घूम रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें क्योंकि कभी कभार इनका वेश धारण कर कुछ गलत प्रवृति के लोग भी आ जाते हैं जो चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते हैं।
उन्होंने लोगों से किसी को अपना घर किराए पर देने से पहले उसका पूरा ब्योरा स्थानीय पुलिस कार्यालय में देने का भी आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम पर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने एटीएम, अकाउंट की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को न दें। यदि कोई खुद को बैंक कर्मी बताकर यह जानकारी मांगे तो भी किसी भी सूरत में यह जानकारी उसे न प्रदान करें। इस दौरान करीब 50 लोगों ने भाग लिया।
------