फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मिश्रवाला में एटीएम से चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार

मिश्रवाला में एटीएम से चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 07:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
मिश्रवाला में एटीएम से चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मिश्रवाला में शातिरों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। मामला संज्ञान में आने पर माजरा पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने पर आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

मिश्रवाला में शुक्रवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को तोड़ कर कैश निकालने का प्रयास किया गया। चोरी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एटीएम के साथ छेड़छाड़ की। पेचकस से एटीएम को उखाड़कर कैश निकालने में वे कामयाब नहीं हो पाए। कैश नहीं निकलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी सर्विलांस टीम मुंबई को मिली, जिसके बाद तुरंत हरकत में आते हुए टीम ने स्थानीय शाखा प्रबंधक को सूचना दी। पीएनबी के शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन, तब तक शातिर एटीएम कक्ष से भाग चुके थे। माजरा पुलिस जांच टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से भगवानपुर के निवासी आरोपी फिरोज अली पत्र मोहम्मद अली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएनबी के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर माजरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी फिरोज अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed