{"_id":"5ab3c1b84f1c1bec3f8b45d6","slug":"111521729976-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर हवा में लटकी निजी बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल पर हवा में लटकी निजी बस, बाल-बाल बचे यात्री
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... कहावत राजगढ़ से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मरयोग पुल के पास वीरवार को चरितार्थ हो गई। जानकारी के अनुसार राजगढ़ से सराहां के लिए रवाना हुई एक निजी बस मरयोग पुल पर अचानक हवा में लटक गई। इस बस में करीब 30 सवारियां बैठी थीं। इनमें महिलाएं-पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे।
बस का अगला टायर सड़क से बाहर आ गया जिससे बस हवा में तिरछी हो गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में दहशत दौड़ गई। बच्चे चींखने-चिल्लाने लग पड़े लेकिन गनीमत रही कि बस का एक टायर ही हवा में लटका। इस कारण बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई, वरना बस में सवार कई यात्रियों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता। बस में सवार किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि बस पुल के समीप पहुंचते ही स्टेयरिंग लॉक हो गया। स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से बस चालक पुल पर गाड़ी नहीं मोड़ सका। लिहाजा, बस पुल से बाहर हवा में लटक गई। बस का अगला सिरा पुल से नीचे की ओर लटक गया। जबकि, बीच का हिस्सा पुल की रेलिंग में फंसा रहा।
विज्ञापन
बहरहाल, इस हादसे से किसी को चोट नहीं आई। पुल पर बस लटकने के बाद सवारियों को धीरे-धीरे बस से बाहर निकाला गया। हादसे में सुरक्षित रहने के कारण सभी सवारियां भगवान का शुक्रिया अदा करती नजर आई।